फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strict on land mafia, administration cuts wheat crop

भू माफियाओं पर सख्ती, प्रशासन ने कटवाई गेहूं की फसल

Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Strict on land mafia, administration cuts wheat crop
शमसाबाद के गांव जैतपुर में मौजूद लेखपाल व पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। क्षेत्र की हजारों बीघा ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों का कब्जा है। गेहूं की फसल तैयार होते ही दबंग इसे कटवाने लगे। जब तक प्रशासन चेता, खेतों से आधी फसल साफ हो गई। करीब 400 बीघा गेहूं की फसल एसडीएम ने कटवाकर प्रधान की सुपुर्दगी में रख दी है। इस पर कब्जेदारों के पक्ष में पहुंचे एक जनप्रतिनिधि ने एसडीएम पर दबाव बनाते हुए कहा कि जिसने फसल बोयी है, उसी को काटने की जाए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कई गांव में हजारों बीघा ग्राम समाज की भूमि वर्षों से दबंगों के कब्जे में है। ग्राम सभा नगरिया जवाहर में दो हजार बीघा ग्राम समाज की भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी है। मिलीभगत के खेल में फसल को कब्जेदार ही काट रहे हैं। जब तक तहसील प्रशासन को जानकारी हुई तब तक करीब 1300 बीघा गेहूं की फसल कटकर घरों में पहुंच चुकी थी। रविवार को एसडीएम बिजेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रदीप सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद, अमृतपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव राजस्व टीम के साथ ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा से मिले।
विज्ञापन

तहसीलदार ने गेहूं की फसल कटवाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी दबंगों ने एक जनप्रतिनिधि को दी तो वह दबंगों के पक्ष में पहुंच गए। जनप्रतिनिधि ने एसडीएम से कहा कि जिसने फसल बोई है उसी को काटने दी जाए। इसको लेकर एसडीएम से बहस भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि खेतों में खड़ी 700 बीघा गेहूं की फसल प्रशासन कटवा रहा है। जो लोग फसल काटकर ले जा चुके हैं, उनके खिलाफ भूमाफिया की कार्रवाई की जाएगी।

शमशाबाद। क्षेत्र के गांव जैतपुर व गुटेटी दक्षिण चौराहा के करीब 25 किसानों का 200 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा है। उस भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी है। रविवार को एसडीएम अमित आसेरी के निर्देश पर कानूनगो छोटे लाल गुप्ता, लेखपाल सोबरन सिंह, मानवेंद्र सिंह, सुधीर पाठक, देवेंद्र सिंह व दरोगा एहसानुल्लाह खान के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को फसल काटने से रोक दिया। कानूनगो छोटेलाल ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी फसल की फसल प्रशासन द्वारा कटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed