{"_id":"69ff858253c10bfd2a08a52d","slug":"street-vendor-killed-one-injured-in-bike-collision-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-141857-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में फेरी दुकानदार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में फेरी दुकानदार की मौत, एक घायल
Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाई घाट स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक फेरी दुकानदार की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शाहजहांपुर थाना कलान निवासी शीबू (20) बाइक से गुब्बार बेचने का काम करते थे। शनिवार दोपहर को बाइक से शमसाबाद की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ढाई घाट स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। शीबू के अलावा दूसरी बाइक सवार कायमगंज के गांव बसोला निवासी चमन घायल हो गए। दोनों को सीएचसी शमसाबाद भेजा गया। वहां डॉक्टर ने शीबू को मृत घोषित कर दिया। चमन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शीबू पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त होने के बाद उसके चिलसरा निवासी बहनोई जीशन को सूचना दी गई। वह अपने ससुरालीजन के साथ सीएचसी पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। मां कासमा रो-रोकर बेहाल हो गईं। शीबू के एक भाई और चार बहनें हैं। थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।