फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strangle-kill

अधेड़ की गला दबाकर हत्या

Tue, 28 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गए अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर शव सोतानाला में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी कमलेश सिंह (42) पुत्र विश्वनाथ सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह गांव के ही सुखपाल के यहां रहकर उनके जानवरों की देखभाल करता था। उसका भाई अवधेश अलग रहता है। सोमवार शाम कमलेश जानवरों का चारा लेने के लिए निकला था।
विज्ञापन


इस बीच हत्यारों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव सोतानाला में फेंक दिया। देर शाम जब कुछ ग्रामीण उधर से निकले तो शव को पड़ा देखकर गांव में सूचना दी। देर रात सूचना मिलने पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर मृतक का भाई अवधेश भी आ गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ग्रामीण की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।  उसके सिर में चोटें भी पाई र्गइं। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

अवधेश ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाई के पास करीब 15 बीघा खेती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed