फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stones were thrown at the wedding procession during the meal, and the groom returned without the bride.

Farrukhabad News: खाने के दौरान बरातियों पर किया पथराव, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stones were thrown at the wedding procession during the meal, and the groom returned without the bride.
शमसाबाद। बरात में खाने के दौरान घराती और बरातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। इसमें कुछ बराती चुटहिल हो गए। बस के शीशे टूट गए। विवाद के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही रात को वापस चला गया। शुक्रवार को दिन भर दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा। पर बात बन न सकी।
विज्ञापन


शमसाबाद के एक मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी एक युवक की बारात बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरास कन्हैया गांव में गई थी। रात में बरातियों का सम्मान सत्कार हुआ। भोजन करने के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बराती पक्ष में किसी बात पर विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ने पर हंगामा हो गया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने मारपीट के बाद बरातियों पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। कुछ बराती चुटहिल भी हो गए। बरातियों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। इसके बाद शादी की कोई रस्म नहीं हो सकी। दूल्हा बिना दूल्हन के ही बरात लेकर वापस चला गया। इसके बाद कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने समझौते के लिए दूल्हा पक्ष के लोगों से बात की। पर बात नहीं बन सकी। शुक्रवार को दिन भर दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा। इससे दोनों ही परिवारों में शादी की खुशियों की जगह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed