{"_id":"649c819d2099edd73805b094","slug":"stones-were-pelted-on-dj-for-dance-sticks-were-used-farrukhabad-news-c-12-1-310011-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीजे पर डांस को लेकर पथराव, चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीजे पर डांस को लेकर पथराव, चले लाठी डंडे
Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। डीजे पर डांस को लेकर बरातियों व घरातियों में लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिरौली भारत नगर निवासी सर्वेश जाटव की पुत्री नंदनी की शहर कोतवाली के मोहल्ला सातनपुर से मंगलवार की रात को बारात आई थी। नन्हें दुल्हा बनकर दरवाजे पर पहुंचा। वहां डीजे पर कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी राकेश व राहुल डांस कर रहे थे। राकेश ने राहुल को धक्का दे दिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट करने लगे।
मौके पर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। एक पक्ष से राहुल, पत्नी सीमा, मंजू, अर्चना, बंटू, अशोक व दूसरे पक्ष से आशा देवी, रेखा, अनुज, रितु सुमित कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश व राहुल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी की। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है।