फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting on police who went to catch liquor in Farrukhabad

यूपी: फर्रुखाबाद में देशी शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, मौके पर फोर्स तैनात, चार को दबोचा

Sat, 20 Feb 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police who went to catch liquor in Farrukhabad
पुलिस पर पथराव के बाद मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद में कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात लकूला में कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने डंडा फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया। शराब और चूल्हा, सिलिंडर आदि सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कई चौकी प्रभारी और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार शाम चार बजे लकूला में छापा मारा। पुलिस को देखते ही महिला-पुरुषों ने पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने डंडे फटकार कर पथराव करने वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घरों में घुसकर शराब बनाने के लिए रखा लहन फैला दिया और बर्तन तोड़ दिए। करीब एक घंटे तक पुलिस की कार्रवाई चली। पुलिस ने इस दौरान चार युवाओं को दबोच लिया। पुलिस तीन बड़े सिलिंडर, चूल्हा, कई डिब्बों में शराब आदि बरामद कर कोतवाली ले गई। कादरीगेट चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि लोगों ने कुछ पत्थर फेंक दिए थे। इस पर उन्हें सख्ती से दौड़ा दिया गया। घरों में शराब बनाने की शिकायत पर छापा मारा था। हिरासत में लिए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को पीटने का लगाया आरोप
लकूला निवासी महावीर की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस आई और उस पर डंडे चला दिए। पुलिस ने घरों में काफी तोड़फोड़ की है। घरेलू सामान भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed