फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting in house dispute, many injured in fight

Farrukhabad News: मकान के विवाद में पथराव, मारपीट में कई घायल

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in house dispute, many injured in fight
फर्रुखाबाद। मकान पर कब्जे के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के बाद मारपीट हो गई। दबंगों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। बेल्चा व टकोरा से किबाड़ तोड़कर घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला हाता करम खां निवासी ममता देवी के मकान के पास उनकी बेटी खुशबू का मकान है। मकान को लेकर प्रमोद की पत्नी रूपरानी से पुराना विवाद चल रहा है। खुशबू बाहर चली गई, तो ममता देवी उसमें रहने लगीं। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रूपरानी के साथ कई लोग टकोरा, बेल्चा, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद पड़ोस के हरनाथ के घर का दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आए। घर में रखी दो अटैची, दरवाजे, बर्तन आदि में तोड़फोड़ की। दबंगों ने पथराव भी कर दिया। इससे उनका पुत्र छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब रूपरानी पक्ष के लोग हमला करने पहुंचे, तो ममता पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रूपरानी की ओर से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष की ममता व दूसरे पक्ष के सतीश की ओर से तहरीर लेकर घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बनाए गए वीडियो भी कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed