फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting for filling water in Bajaria

बजरिया में पानी भरने को लेकर पथराव

Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting for filling water in Bajaria
फर्रुखाबाद। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले के तमाम लोग जमा हो गए। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। इसके बाद लोग घर चले गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष अपने घर चले गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित गढ़ी हिम्मत बहादुरगंज में रविवार शाम करीब चार बजे एक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। युवक ने अपने घर पर सूचना दी, तो परिवार के कई लोग आ गए। इस पर दूसरा पक्ष अपनी छत पर चढ़ गया। नीचे गली में खड़े युवक ने जमकर गालीगलौज की। इस पर दूसरे पक्ष ने भी गालियां दीं। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव होने लगा। हालांकि कोई चुटहिल नहीं हुआ। पथराव और गालीगलौज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग गली में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

आधा घंटे बाद बमुश्किल मामला शांत हो सका। सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा पुलिस ने पूछताछ की, मगर आरोपी बाहर नहीं आए। बजरिया चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि एक वीडियो भी मिला है। इसमें गालीगलौज और पत्थर भी फेंकते दिख रहे हैं। जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed