{"_id":"63600de9392bcd5909221b37","slug":"stone-pelting-and-firing-in-land-dispute-farrukhabad-news-knp725873513","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और पथराव के बाद फायरिंग कर दी गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर पूर्वी निवासी अमरेश पाल का गांव के ही दिलीप पाल से खेत को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।
सोमवार को अमरेश विवादित खेत को ट्रैक्टर से जुतवा रहे थे। जानकारी होने पर दिलीप पाल मौके पर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध करने लगे। दोनों में गाली गलौज होने लगा। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए।
वहां लाठी- डंडों से मारपीट के बाद पथराव कर कई राउंड फायरिंग की गई। मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट व पथराव में अमरेश, तुलाराम व दूसरे पक्ष से दिलीप, मिलन, विपिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल मिलन व दिलीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।
सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट व पथराव का मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।