{"_id":"61d098dd00716e06b550e886","slug":"stone-pelted-in-front-of-sdm-beat-up-inspector-and-pradhan-farrukhabad-news-knp6729793177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सामने पथराव, दरोगा व प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के सामने पथराव, दरोगा व प्रधान को पीटा
विज्ञापन
गांव नगला हूसा में दरोगा पर लाठी ताने ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। भूमि विवाद निपटाने गए एसडीएम के सामने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चल गए। ग्रामीणों ने दरोगा और प्रधान को पीट दिया। घटना में चार मजदूर भी घायल हो गए। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को दबोच लिया।
क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी रामलड़ैते ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया कि ग्राम प्रधान उनकी जमीन पर सड़क बना रहे हैं। दूसरे पक्ष के रामपाल ने भी प्रार्थना पत्र दिया कि रामलड़ैते ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद एसडीएम प्रीती तिवारी, राजस्व टीम व थानाध्यक्ष सुनील परिहार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची।
जगह की नापजोख कराई गई। रामलड़ैते की जगह पूरी निकली, मगर वह पैमाइश मानने को तैयार न हुआ। अफसरों के निर्देश पर प्रधान ने मजदूरों से सड़क निर्माण शुरू करवा दिया। इससे खफा रामलड़ैते पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने मजदूरों पर हमला बोल दिया। बचाने गई पुलिस पर ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चला दिए। एक दरोगा और प्रधान को भी पीट दिया। इससे प्रधान घायल हो गए। प्रधान ने भागकर अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष ग्रामीणों व महिलाओं से लाठी-डंडे छीनते रहे। मारपीट में मजदूर गोविंद, वीरेंद्र, श्याम मोहन, इंद्रपाल व रामलखन घायल हो गए।
गांव में हालात खराब होने की सूचना पर थाने से महिला सिपाहियों सहित पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मौके से भाग रहे हमलावरों में महिला सहित चार को पकड़ लिया। एसडीएम प्रीती तिवारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर की शिकायत के निस्तारण के लिए गांव गई थीं। वहां दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी है। थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

गांव नगला हूसा में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD