फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sticks used in dispute over plucking cranberries, five injured

Farrukhabad News: करौंदा तोड़ने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Tue, 27 Aug 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sticks used in dispute over plucking cranberries, five injured
कंपिल। करौंदा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सूरजपाल व गांव का राजेश मजदूरी करते हैं। दोनों कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी पप्पू के बाग में करौंदा तोड़ने के लिए गए थे। वहां दोनों पक्षों में करौंदा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। सोमवार को सूरजपाल, पुत्र उमेश व चचेरे भाई झब्बूलाल के साथ घर से करौंदा तोड़ने निकले। गांव के राजेश के दरवाजे के सामने पहुंचने पर उसके पुत्र विमलेश ने रास्ते से निकलने का विरोध कर गाली-गलौज की। इस पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से सूरजपाल, उमेश, झब्बूलाल व दूसरे पक्ष से विमलेश व चाचा प्रवेश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां उमेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed