{"_id":"571bb2cc4f1c1bf9288b48bd","slug":"sticks-out-over-water-on-tap-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नल पर पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नल पर पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में मोहल्ला चौकी हजियानी में कुएं के पास बाउंड्री बनाने के विरोध में नारेबाजी करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जिनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। शहर कोतवाली के गांव सोताबहादुरपुर निवासी असलम के परिवार वाले शुक्रवार की देर शाम नल पर पानी भरने गए थे।
विज्ञापन
यहां पर दूसरे पक्ष के पप्पू खां से पहले पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में दोनों पक्ष से खुशनाज पत्नी पप्पू, तस्वीरन पत्नी मजीद, इनकी बेटी शरवीन, शायरा बानो पत्नी मो. शरीफ और शमरीन घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। अशलम की तहरीर पर पुलिस ने राजू, पप्पू, तसवीरन, खुशनाज केे खिलाफ सूचना दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन