फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Steps to be given to students for prevention from communicable diseases

संचारी रोग से बचाव के छात्रों को बताए उपाय

Thu, 04 Mar 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Steps to be given to students for prevention from communicable diseases
फतेहगढ़ स्थित म्यूनिसिपल इंटर कालेज में संचारी रोग के बारे में जानकारी देते प्रधानाचार्य लेफ्ट? - फोटो : FARRUKHABAD
म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के छात्रों व एनसीसी कैडेटों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। छात्रों से कहा गया कि वह घर व आसपास क्षेत्रों में गंदगी व गंदे पानी को एकत्र न होने दें।
विज्ञापन

कॉलेज में गुरुवार को संचारी रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. नरजीत कटियार व प्रधानाचार्य लेफ्टीनेंट गिरजाशंकर ने संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. नरजीत कटियार ने कहा कि मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया दिमागी बुखार जैसी भयंकर बीमारियां हो जाती हैं। इनके संक्रमण से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास कूड़ा व गंदा पानी एकत्र न होने दें। घरों में जालीदार रोशनदान लगवाएं, हो सके तो मच्छरदानी लगाकर सोएं। फुल बाजू की शर्ट पहनें।

नियमित साबुन से हाथ धोएं, मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करें। इस दौरान मयंक रस्तोगी, अजय कुमार सक्सेना, अशोक कुमार कठेरिया, प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश चंद्रा, रामेश्वर दयाल हवलदार अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed