फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State Vice President of the Hindu Mahasabha, including three arrested

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 16 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
State Vice President of the Hindu Mahasabha, including three arrested
आरोपी आमिर। - फोटो : अमर उजाला
। दो समुदाय के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोतवाली गेट पर फायर करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने  आनन-फानन में उसे वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक समुदाय की छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर आरोपी युवक छोटू पांडेय के घर छात्रा के समर्थकों ने धावा बोलकर परिवार के तीन सदस्यों को पीट दिया था। इसके विरोध में छोटू पांडेय के पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसी समय मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी आमिर खां ने कोतवाली गेट पर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच तनाव फैल गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग पथराव व फायरिंग करने लगे। दो समुदाय के बीच टकराव होने पर भारी फोर्स मौके पर आ गया और फोर्स ने शहर में गश्त किया। पुलिस ने दोनों
विज्ञापन


पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छापेमारी कर मोहल्ला बूरावाली गली निवासी हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मोहल्ला नाला मछरट्ठा निवासी अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को पुलिस ने कमालगंज थाने भेज दिया। मंगलवार को कोतवाली गेट पर फायर करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को उसके घर से पकड़ लिया गया। उसके पास से 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आमिर को पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस नंदी सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उधर, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी की बैठक होने की जानकारी पर पुलिस प्रशासन ने सादा वर्दी में एक सिपाही को बैठक की वीडियोग्राफी के लिए लगा दिया। सिपाही पूरे बैठक की वीडियोग्राफी करने के बाद चला गया। पुलिस के अफसरों ने एलआईयू को भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed