फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State employees 22 and 23 pen off the strike

राज्य कर्मचारियों की 22 व 23 को कलम बंद हड़ताल

Thu, 17 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
State employees 22 and 23 pen off the strike

फर्रुखाबाद। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक कर दो दिवसीय कलम डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी 22 और 23 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे।  21 दिसंबर को शहर के मुख्य मार्गो से बाइक जुलूस निकाल कर विरोध जताया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बुधवार को लोहिया अस्पताल में जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता मेें बैठक हुई। इसमें मयंक द्विवेदी को मंडलीय मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में 21 दिसंबर को दफ्तरों में हस्ताक्षर करने के बाद सभी कर्मचारी बाइकों से तहसील सदर में पहुंचेंगे। इसके बाद  बाइक जुलूस मुख्य मार्गों से निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां आयोग की रिपोर्ट के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 व 23 दिसंबर को प्रत्येक कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय में पहुंच कर हस्ताक्षर करने के बाद बाहर निकल आएंगे। इसके बाद  आंदोलन  की रणनीति तैयार करेंगे। इससे हड़ताल सफल हो सके। इस दौरान शेष नरायन सचान, अरुण दुबे, विनोद कुमार कटियार, नरायन देवी, पुष्पेंद्र, अनूप शुक्ला, अमर पाल भदौरिया, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शशिलेंद्र सिंह, शिवकुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed