{"_id":"610c20f38ebc3ec1bc448d18","slug":"staff-went-to-deliver-medicine-rupees-one-lakh-kept-in-bag-in-car-stolen-farrukhabad-news-knp6445122102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी की कार से एक लाख रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी की कार से एक लाख रुपये पार
विज्ञापन
शमसाबाद। दवा व्यापारी की कार से किसी ने एक लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले पर कुछ हाथ नहीं आया। व्यापारी के भतीजे ने तहरीर दी है।
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला सिकत्तरबाग निवासी मोहन रस्तोगी की तिवारी गली में बाबा फार्मा के नाम से दवा की थोक की दुकान है। दुकान के कर्मचारी पलरिया निवासी हर्ष व सातनपुर निवासी चालक रंजीत बुधवार शाम को शमसाबाद में हनुमान मंदिर के पास मेडिकल स्टोर पर दवा पहुंचाने गए थे। यहां कार की डिकी से दोनों दवा का गत्ता निकालने लगे। इसी दौरान किसी ने आगे की सीट पर रखा रुपयों से भरा थैला पार कर दिया।
मेडिकल स्टोर पर दवाइयां देने के बाद लौटने पर सीट पर थैला नहीं दिखाई तो उनके होश उड़ गए। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोई कुछ नहीं बता सका। बाद में पुलिस को सूचना दी। कार चालक से भी पुलिस ने पूछताछ की। गुरुवार को मोहन के भतीजे अर्चित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।