{"_id":"5fd8b3ea8ebc3e3c4d57a5dd","slug":"stadium-a-team-beat-b-by-13-runs-farrukhabad-news-knp5999546141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ए टीम ने बी को 13 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ए टीम ने बी को 13 रनों से हराया
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में मंगलवार को हुए क्रिकेट मुकाबले में स्टेडियम ए ने बी टीम को 13 रन से हरा दिया।
स्टेडियम ए के कप्तान दानिश व स्टेडियम बी के कप्तान आर्यन के बीच टॉस हुआ। ए टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाए।
इसमें कप्तान दानिश ने 15, खिलाड़ी सार्थक ने 70, कुनाल ने 32 और रितिक ने 13 बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्टेडियम बी टीम के कप्तान आर्यन ने सर्वाधिक रन 60 बनाए और अन्य सभी खिलाड़ी 19 ओवर दो गेदों में 160 रन बनाकर आउट हो गए।
स्टेडियम ए टीम ने मैच 13 रन से जीत लिया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।