{"_id":"5802688a4f1c1b6752292615","slug":"sriram-in-procession-pushpwarsha","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम की बारात में हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम की बारात में हुई पुष्पवर्षा
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खड़ाऊं लेकर राम से मिलने जाते भरत व शत्रुघ्न।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की भव्य सजावट के साथ बारात निकाली गई। बारात के भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
आदर्श रामलीला परिषद राजेपुर की ओर से शनिवार को वक्सपुर से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई।
इसमें सबसे आगे भगवान श्रीगणेश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे मां दुर्गा, सरस्वती, राधा-कृष्ण, परशुराम, राजा दशरथ, नरसिंह भगवान, हनुमान, गुरु वशिष्ठ समेत 15 झांकियां बारात मेें शमिल थी। अंत में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकी थी।
बारात वक्सपुर से चलकर कसबा राजेपुर होती हुई गांव अलीगढ़ से गुजरती हुई रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर भगवान श्रीराम और सीता का विवाह संपन्न हुआ। भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान अध्यक्ष उमेश सिंह, सुरेश वर्मा, वीरेश सिंह, मनोज द्विवेदी, राम प्रकाश सिंह और उजियारे लाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
कसबे में भरत-मिलाप कार्यक्रम हिंदू व मुस्लिम सौहार्द के बीच संपन्न हुआ। रामलीला और मोहर्रम कमेटी ने मिल-जुलकर कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली।
शुक्रवार देर रात कसबे में भरत-मिलाप कार्यक्रम के चलते कसबे की मुख्यमार्ग के बीचोबीच रामलीला और कव्वाली का स्टेज बनाया गया।
एक छोर से भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और अंगद तथा दूसरे छोर से भरत, शत्रुघ्न, शंकर और नारद कव्वाली के बीच के रास्ते से होते हुए अयोध्या नगरी को चल देते हैं। पहले हनुमान भरत और शत्रुघ्न कोे भगवान राम के वन से वापस आने की सूचना देते हैं।
विज्ञापन
भरत अपने हाथों में भगवान राम की खड़ाऊं और शत्रुघ्न कोहनी के बल चलकर स्टेज तक आते हैं। इस दौरान शंकर और नारद उनके पीछे-पीछे चलते हैं। स्टेज पर पहुंचकर भरत और शत्रुघ्न भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और अंगद से गले मिलते हैं तथा माता सीता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।
कमेटी के अध्यक्ष मदन महेश्वरी, महामंत्री सतीशचंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सतीशचंद्र दुबे, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव समेत कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से भगवान राम की आरती उतारी। इसके बाद राम, लक्ष्मण और सीता ने राजसी वस्त्र धारण किए। इस दौरान कसबा स्थित बड़ी गढ़ी के पास नौटंकी का आयोजन किया गया।
नौटंकी में भीड़ बढ़ती देख परमीशन न होने की बात कहकर पहले पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए थे लेकिन जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव के बात करने क बाद एसओ मोहित यादव ने नौटंकी में पुलिस बल तैनात करवा दिया। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, मेवालाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, राजुल चौरसिया, मोनू हलवाई, राहुल चौरसिया, गोलू मौजूद रहे।