{"_id":"5e03a5248ebc3e87e577ab54","slug":"sports-farrukhabad-news-knp534405671","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद रेड इलेविन टीम ने ग्रीन इलेविन टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद रेड इलेविन टीम ने ग्रीन इलेविन टीम को हराया
विज्ञापन
स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग चल रहा है। इसमें फर्रुखाबाद रेड इलेवन टीम ने फर्रुखाबाद ग्रीन इलेवन टीम को 68 रन से हराकर विजय हासिल की है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिभा खोज के लिए कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिभा खोज अभियान के तहत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग चल रहा है। बुधवार को फर्रुखाबाद रेड इलेवन और फर्रुखाबाद ग्रीन इलेवन के मध्य टास हुआ। रेड इलेवन के कप्तान कुनाल राजपूत ने टास जीतकर बैटिंग का निर्णय लेकर निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22 ओवर में पूरी टीम 135 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें ध्रुव शुक्ला ने 30 रन, कुनाल राजपूत ने 27 रन, शिखर सिंह ने 23 रन बनाए। ग्रीन इलेवन के बालर अरिदमन सिंह ने तीन और प्रियांशु राठौर ने दो विकेट लिए।
जवाब में बैटिंग में उतरी ग्रीन इलेवन टीम 77 रन पर ढेर हो गई। रेड इलेवन के बालर शिवम मिश्रा व ओजस सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। खिलाड़ी ध्रुव शुक्ला को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि 27 दिसंबर को मोहम्मदाबाद इलेवन और राजेपुर इलेवन के मध्य नौ बजे से मैच होगा। इस खेल में अंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी, प्रमोद कुमार शुक्ला और स्कोरिंग डॉ. अमित सक्सेना ने की। सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने जीती टीम को बधाई दी और हारी टीम के खिलाड़ियों को अधिक अभ्यास करने की सलाह दी।