फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Speed stopped in dense fog, relief from sun in the afternoon

घने कोहरे में थमी रफ्तार, दोपहर में धूप से राहत

Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Speed stopped in dense fog, relief from sun in the afternoon
ॉहर के कायमगंज बाइपास पर घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरुवार सुबह से छाए घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में कोहरा छंटने से धूप निकलने पर राहत मिली। लोग दिन भर धूप सेंकते दिखे। शाम को न्यूनतम तापमान सात डिग्री आने पर ठिठुरन बढ़ गई। इससे सड़कों पर आवागमन काफी कम दिखा।
विज्ञापन

कई दिन की बारिश के बाद दो दिन से आसमान साफ हो गया। गुरुवार सुबह से घना कोहरा छा गया। स्थिति यह हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर तक का कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। लिहाजा वाहन लाइट जलाकर रेंगते दिखे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों लाइटें जलाकर पहुंचीं। करीब 11 बजे कोहरा छंटने पर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। पछुआ हवाओं में काफी गलन महसूस की गई। लोग हवा से बचाव करके धूप सेंकते दिखाई दिए। शाम ढलते ही पारा लुढ़क कर सात डिग्री पर आ गया। इससे लोग जल्दी ही घरों की ओर चले गए। बाजार की दुकानें आठ बजे तक अधिकांश बंद हो चुकी थीं। ठंड बढ़ने के बावजूद अलाव नहीं बढ़ाए गए।

घने कोहरे के बीच फर्रुखाबाद स्टेशन के पास से गुजरती ट्रेन। संवाद

घने कोहरे के बीच फर्रुखाबाद स्टेशन के पास से गुजरती ट्रेन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed