{"_id":"62c738198cc7ca1b0db73aad8b5f3db1","slug":"speed-of-the-trains-carried-gruesome-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थामी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन-चार दिनों से लगातार
विज्ञापन
पारा गिरने से गलन बढ़ गई है। भीषण कोहरा ने तो ट्रेनों का समय बिगाड़ रखा
है। सोमवार को उत्सर्ग एक्सप्रेस शाम 6 बजे आई। वहीं कालिंदी व आनंदविहार
समेत कई ट्रेेनें घंटों लेट हुईं। इसके चलते भीषण ठंड में यात्री
प्लेटफार्मों और रेलवे स्टेशन परिसर पर ठिठुरते नजर आए।
एक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां पारा 7.3 डिग्री था। वहीं शनिवार को पारा 6.3 और रविवार को 6 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को भी पारा 6.4 डिग्री रहा। सोमवार तड़के भीषण कोहरे के चलते स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत हुई। अभिभावकों ने बच्चों को गर्म मोजे, टोपा, गर्म बनियान आदि कपड़ों से लादकर स्कूल भेजा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या काफी कम रही।
कोयला, लकड़ी और कंडों की जमकर बिक्री हुई। कोतवाली के पास स्थित लकड़ी कोयला दुकानदार नसीम ने बताया कि कोयला की डिमांड काफी बढ़ी है। कोहरा का असर सबसे ज्यादा ट्रेनों पर पड़ रहा है। सोमवार सुबह 4 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे आई।
कालिंदी एक्सप्रेस 11.30 बजे रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची। जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस सुबह 6.20 बजे के बजाए 11 बजे आई। इसी ट्रेन को शाम 4.30 बजे वाया फर्रुखाबाद से होते हुए जयपुर जाना था लेकिन यह ट्रेन 8.30 बजे तक नहीं आई थी। ट्रेनों की सूची में यह ट्रेन पांच घंटे लेट लिखी थी।
इसी तरह उत्सर्ग एक्सप्रेस 12.30 बजे के बजाए शाम 6 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस शाम 7 बजे तक नहीं आई थी। बताया गया कि छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के देर रात तक आने की संभावना है। ट्रेनों के लेट होने के चलते भीषण सर्दी में यात्री प्लेटफार्मों और रेलवे स्टेशन परिसर में कंबल और शाल आदि ओढ़कर बैठे नजर आए।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर टिनशेड न होने के चलते भीषण ठंड में यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।