फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP will come from Akhilesh's name, work and spotless image

अखिलेश के नाम, काम व बेदाग छवि से आएगी सपा

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP will come from Akhilesh's name, work and spotless image
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, महासचिव, ब्लाक अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों से चर्चा कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नाम, काम व बेदाग छवि के बल सपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

एक कॉलेज के सभागार में विधानसभा क्षेत्र, सेक्टर और ब्लॉक संगठन की सक्रियता की समीक्षा की गई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपाई घरों पर पार्टी का झंडा व सिर पर टोपी लगाएं। सपा शासन के कामों को जनता को बताएं। कार्यकर्ता संपर्क, संवाद, सहयोग, सहायता व सब आएं, सबको स्थान और सबको सम्मान के मंत्र के साथ जीत का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा उपाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
सपा शासन में हुए कामों का नाम बदलकर अपना बता दिया। भाजपा सरकार ने हक मांगने वाले किसानों को गाड़ी के टायरों से रौंद दिया। भाजपा शमशान, कब्रिस्तान, हिंदू, मुसलमान के अलावा विकास की बात नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश तरक्की की राह पर था।
भाजपा ने प्रदेश को धर्म-संप्रदाय, लड़ाई-झगड़ों में तब्दील कर दिया। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, मंदीप यादव, शेखर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed