फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP took out farmers journey, performed

सपा ने किसानों के समर्थन में निकाली किसान यात्रा, किया प्रदर्शन

Wed, 09 Dec 2020 06:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
SP took out farmers journey, performed
बैलगाड़ी से किसान यात्रा निकालते सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
सपा ने निकाली किसान यात्रा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कायमगंज। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को गांव में जाकर किसान यात्रा निकाली गई। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी को मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने चिलौली स्थित उनकी ससुराल में नजरबंद कर दिया था।
बुधवार सुबह सपा जिलाध्यक्ष कार्यकताओं के साथ गांव कुद्दीपुर चौराहे पर पहुंचे। वहां किसानों से मुलाकात की और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में साथ देने को कहा। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बैलगाड़ी में बैठकर व पैदल चलकर गांव कुद्दीपुर चौराहे से गांव मई हादीदादपुर तक किसान यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने कहा कि देश का किसान सड़कों पर उतरकर किसान विरोधी कानून की खिलाफत कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ज्यादती करने पर उतारू है। अगर ये कानून वापस नहीं हुए तो किसानों की खेती बर्बाद हो जाएगी और उनकी जमीन पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा। सपा किसानों की इस लड़ाई में हमेशा समर्थन करती रहेगी। इस दौरान शिवम यादव, आनंद यादव, अंकेश कुमार, लायक यादव, भल्लू यादव, लालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed