फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP stages protest in Delhi against Akhilesh's detention.

Farrukhabad News: दिल्ली में अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP stages protest in Delhi against Akhilesh's detention.
फोटो-35 आवास विकास में लोहिया मूर्ति पर धरना देकर नारेबाजी करते सपा नेता। संवाद
फर्रुखाबाद। नीट का मुद्दा और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में विपक्षी नेताओं संग प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लेने के विरोध में सपा ने आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के बुलावे पर बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। जुलूस की शक्ल में कुछ दूर स्थित लोहिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। सभी नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरासर अन्याय है। नीट के छात्रों के साथ बड़ा धोखा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रों के हित में कोई भी कीमत चुकाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश स्तर से निर्देश न मिलने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व महासचिव मंदीप सिंह, जेपी वर्मा, आलोक यादव, राधेश्याम सविता, मुन्ना यादव, पवन कठेरिया, जितेंद्र यादव, विनीत परमार, शिवम पटेल, रजत क्रांतिकारी, राजपाल यादव, अरविंद कश्यप आदि थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed