फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP made Jahan Singh General Secretary to attract Lodhi votes

Farrukhabad News: सपा ने लोधी वोट साधने के लिए जहान सिंह को बनाया महासचिव

Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
SP made Jahan Singh General Secretary to attract Lodhi votes
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी को महासचिव की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का यह कदम लोकसभा चुनाव में लोधी वोटरों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर आए पत्र में महासचिव इलियास मंसूरी को हटाने संबंधी कोई जिक्र नहीं है। जिलाध्यक्ष ने पत्र आने से अनभिज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से 31 जनवरी का एक मनोनयन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी को सपा का जिला महासचिव नामित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन




इसकी प्रतिलिपियां प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेजी गई हैं। इस पत्र में पहले से महासचिव मनोनीत किए गए इलियास मंसूरी को हटाने का जिक्र नहीं है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। वह प्रदेश कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं। यहां बता दें कि पांच साल तक जिलाध्यक्ष रहे नदीम अहमद फारूकी के बाद सपा की जिला कार्यकारिणी में इकलौते इलियास मंसूरी ही मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चुनावी दौर है। सपा हर जाति, धर्म की पार्टी है। इसके चलते महासचिव इलियास मंसूरी के साथ जहान सिंह लोधी को महासचिव बनाया गया है। अधिक काम होने की वजह से दो लोगों में अच्छा काम होगा। अब महासचिव पद पर दोनों ही लोग काम देखेंगे।

-इरफानुल हक कादरी, जिला प्रभारी-प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed