फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP Lohia Vahini District President Rajpal shifted to Anurag again

Farrukhabad News: सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजपाल को हटकर अनुराग को फिर जिम्मेदारी

Fri, 08 Mar 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP Lohia Vahini District President Rajpal shifted to Anurag again
फर्रुखाबाद। चुनावी वक्त में समाजवादी पार्टी अपनों को खुश करने के चलते संगठनात्मक असंतोष में फंसती जा रही है। आठ दिन पहले बनाए गए लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष को हटाकर अब पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव को फिर जिम्मेदारी सौंप दी। इससे पार्टी के अंदर आंतरिक कलह को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने 28 फरवरी को पत्र जारी कर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनार सिंह के नजदीकी राजपाल यादव को सौंपी थी। राजपाल का जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने स्वागत किया था। गुरुवार को अचानक प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरा पत्र जारी किया, जिसमें कहा कि राजपाल यादव के स्थान पर अनुराग यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। पत्र मिलते ही आठ दिन पहले ही बने जिलाध्यक्ष के नजदीकियों में मायूसी की लहर दौड़ गई। हालांकि उन्होंने पार्टी के निर्देशों का पालन करने की बात कही। बता दें कि अनुराग यादव सपा प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव के नजदीकी हैं। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में डेरा डाले प्रदेश स्तरीय नेता के दखल के चलते यह जिम्मेदारी बदली गई है। चुनाव के वक्त पार्टी में हो रही उठापटक के चलते आंतरिक कलह जोर पकड़ने से नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed