फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP in the District Executive prefer the persons came from other parties

सपा के जिला कार्यकारिणी में दलबदुओं को तरजीह

Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP in the District Executive prefer the persons came from other parties
लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई
विज्ञापन
है। कार्यकरिणी में दलबदुओं को तरजीह दी गई है, जबकि पार्टी में लंबे समय से वफादारी दिखाने वाले कई नेताओं को किनारे कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने घोषित कार्यकारिणी में 12 सचिव बनाए हैं। इसमें शाक्य समाज के कद्दावर नेता नागेंद्र शाक्य का कद घटाते हुए उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि वह पार्टी में शामिल होते वक्त प्रदेश सचिव रहे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकरिणी भंग कर दी थी। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष पद के लिए कई चेहरे दौड़ में शामिल रहे। कोई खुद को मुस्लिम चेहरे के रूप में दावेदार बताता रहा तो कोई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी के नाम पर खुद का दावा पक्का मान रहा था, लेकिन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी कभी कांग्रेस के झंडाबरदार रहे रामसेवक यादव को मिली। रामसेवक यादव विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भोजपुर से प्रत्याशी थे और लोकसभा चुनाव के

दौरान साइकिल पर सवार हो गए। रामसेवक के जिलाध्यक्ष बनते ही महासचिव पद के लिए जोर आजमाइश शुरू हुई। कार्यवाहक महासचिव की जिम्मदेारी मुन्ना यादव को मिली। तथर्द कमेटी को नियमित करने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी, लेकिन आपसी खींचतान की वजह से यह कवायद हर बार फेल होती रही। सोमवार को जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकारिणी का ऐलान कि या। इसमें मुन्ना यादव को किनारे करते हुए पीस

पार्टी से आए असलम शेर खां को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप बहादुर शाक्य, शकील खां, जियाउद्दीन खान को तैनात किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी महेशचंद्र यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा 12 सचिव बनाए गए हैं। इसमें ज्यादातर दलबदलू हैं। हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने वाले नागेंद्र शाक्य को भी जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव पद से ही संतोष करना पड़ा है।

जबकि वह इससे पहले प्रदेश सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा मंदीप सिंह, अरविंद साहू, अजय सिंह यादव, अनिल पाल, रहमान अली, अनस सिद्दीकी, देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू सिंह यादव, अनंग पाल कुशवाह, आदित्य राठौर, अजय गंगवार सन्नू और अनुभव मिश्रा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी में 22 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया है। सभी नवमनोनीत पदाािधकारियों को आठ फरवरी को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में भाग लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed