{"_id":"62853ca6f7feb965bd72bf62","slug":"sp-ferbadal-daroga-farrukhabad-news-knp6975458163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दरोगा लाइनहाजिर, अमृतपुर एसओ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दरोगा लाइनहाजिर, अमृतपुर एसओ की तैनाती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद निलंबित थानाध्यक्ष की जगह पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार रात इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे की तैनाती कर दी। वहीं, तीन दरोगा को लाइन हाजिर किया है। 18 दरोगाओं के क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है।
अमृतपुर थानाक्षेत्र में सात मई को दोहरा हत्याकांड हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर एसओ सुनील कुमार परिहार अमृतपुर और चौकी प्रभारी सुनील यादव को निलंबित कर दिया गया था। तब से अमृतपुर में एसओ पद खाली चल रहा था।
मंगलवार रात एसपी ने दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया। इसके साथ ही चुनाव सेल प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे को अमृतपुर का थानाध्यक्ष बना दिया है। मेरापुर थानाक्षेत्र के अचरा चौकी प्रभारी शंकरानंद, मऊदरवाजा थाने के दरोगा रामसेवक वर्मा, कमालगंज थाने के दरोगा अमित कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 18 दरोगा के क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें कई चौकी प्रभारी बदल गए हैं। इसके अलावा शहर की रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कामता प्रसाद पिछले दिनों पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर हो गए थे। उन्हें मोहम्मदाबाद में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात किया गया है।