फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP District President accused of molestation sent to jail

छेड़छाड़ व जानलेवा हमले के आरोपी सपा जिलाध्यक्ष जेल गए

Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP District President accused of molestation sent to jail
फर्रुखाबाद कचहरी में सपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर पुलिस से नोकझोंक करते सपा नेता नवीन फार्रुखी। - फोटो : FARRUKHABAD
-जमीन पर कब्जे को लेकर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले के आरोपी सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों व सपाइयों ने पुलिस को घेर कर खरीखोटी सुनाई। चेंबर में बैठाने को लेकर वकील, सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय में सपा जिलाध्यक्ष की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। उधर महिलाओं व युवकों ने सपा जिलाध्यक्ष को छुड़ाने के लिए शमसाबाद थाने का घेराव किया। पुलिस ने डंडे फटकार कर युवकों को खदेड़ दिया। जिलाध्यक्ष के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने काजी टोला निवासी सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, इनके साथी शमीम, रजी, रवी, मेराज, धर्मेंद्र, जिलाध्यक्ष का गार्ड व दो अज्ञात पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ करने और जान से मारने को फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार रात घर के बाहर से सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। एहतियातन कुछ देर बाद उन्हें शमसाबाद से मेरापुर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह मेरापुर से पुलिस लाइन लाया गया। कोर्ट में पेशी के लिए 12.20 बजे कड़ी सुरक्षा में पुलिस कचहरी लेकर पहुंची। सीजेएम कोर्ट के बाहर पुलिस की गाड़ी से उतरते ही वकील और सपाइयों ने पुलिस को घेर कर झूठे आरोप में पकड़ने का आरोप लगाकर खरीखोटी सुनाई।
सपा जिलाध्यक्ष के वकील होने से उनको चेंबर में बैठाने का साथियों ने पुलिस पर दबाव बनाया। विरोध पर पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। आखिर में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को एक वकील के चेंबर में बैठा दिया। सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष से मुलाकात की।
जेएम सदर की कोर्ट में पेशी के बाद सपा जिलाध्यक्ष को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जमानत अर्जी खारिज होने पर जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका पेश की गई। प्रभारी जिला जज ने सुनवाई को मंगलवार की तारीख लगा दी।
वहीं शमसाबाद में दिन में 11 बजे महिलाओं ने थाने का घेराव किया। महिलाओं को अंदर घुसता देखकर पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया। सीओ कायमगंज ने महिलाओं को वहां से हटाया तो सभी ने शमसाबाद-फैजबाग मार्ग पर जाम लगा दिया और जिलाध्यक्ष को छोड़ने की मांग करने लगे।
जाम खुलने के बाद एक महिला ने कार के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया। महिलाओं के साथ आए युवकों के हंगामा करने पर पुलिस ने डंडे फटकार कर सभी को खदेड़ दिया। पूरे दिन शमसाबाद थाने के बाहर व कस्बे में फोर्स तैनात रहा। मेरापुर थाने के बाहर भी सपाई एकत्र हुए।

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि रिवाल्वर लेकर बाइक पर जाते हुए सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी का वीडियो वायरल हुआ था। उसकी जांच के बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed