{"_id":"016b22d81d9407619b90d598bdcc1a39","slug":"sp-described-the-tricks-to-deal-with-rioters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बताए दंगाइयों से निपटने के गुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बताए दंगाइयों से निपटने के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूटों को दंगों से निपटने के गुरु सिखाए गए। मैदान पर आंसू गैस, फायर ब्रिगेड और फायरिंग कर दंगाइयों को खदेड़ने का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
एसपी राजेश कृष्ण की अगुवाई में दंगाइयों से निपटने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया। एसपी ने दंगाइयों को रोकने के लिए जवानों को मुस्तैदी से तैनात रहने की सलाह दी। रिहर्सल के दौरान दंगाइयों पर फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार छोड़ी।
विज्ञापन
दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए टियर गैस के फायर किए गए। बाद में दंगाइयों को तितर बितर करने के लिए एंटी राइड गन से रबर बुलेट का फायर किया गया। इस दौरान सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, एसओ शमशाबाद कुलदीप दीक्षित, एसओ जहानगंज एमके त्रिपाठी, एसएसआई कायमगंज यतेंद्र यादव समेत कई एसओ व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन