फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP candidate upset after hearing slogan of Jai Shri Ram

Farrukhabad News: जय श्रीराम का नारा सुनकर सपा प्रत्याशी खफा

Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP candidate upset after hearing slogan of Jai Shri Ram
फर्रुखाबाद। कंपिल क्षेत्र के एक गांव में सपा की बैठक में जय श्रीराम के नारे लग गए। यह सुनते ही सपा के लोकसभा प्रत्याशी खफा हो गए। उन्होंने नारा लगाने वाले को हटाने का निर्देश दिया। इस पर पहुंचे गुर्गों ने युवक को बेइज्जत किया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी इन इन दिनों पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) की बैठकें आयोजित कर रही है। शनिवार रात कंपिल के सिवारा क्षेत्र में सपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य की मौजूदगी में बैठक चल रही थी। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में एक सपा नेता कह रहे हैं कि यूपी में फर्जी एनकाउंटर-मोदी हैं तो मुमकिन है, पत्नी का घर में कुटना भी मोदी है तो मुमकिन है। आगे बोले, मैनपुरी की घटना है कि काउंटिंग में लोधी पिटना भी मोदी है तो मुमकिन है। जब यह संबोधन हो रहा था तो सभा में कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगाते सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता कुछ आगे संबोधन करते तो जय श्रीराम के नारे फिर तेज होते हैं। इसी दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य हाथ उठाकर कहते हैं कि शांत रहो। इसे यहां से हटा दो। इसी दौरान कुछ हथियारबंद गुर्गे शोरगुल के बीच बाहर फेंकने की बात कहते हैं। कुछ देर संबोधन बंद होने के बाद मामला शांत होता है। इस वायरल वीडियो में जय श्रीराम के नारे पर सपा प्रत्याशी के विरोध को लेकर जनता में खासी चर्चा है।
प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन देख रहे एमपी सिंह ने बताया कि शराबी युवक गड़बड़ी कर रहा था। नारे से कोई गुरेज नहीं था। श्रीराम तो सभी के आराध्य हैं। विघ्न डाल रहा था, लिहाजा उसे शांत रहने के लिए कहा था।

सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने कहा कि वह राम, कृष्ण व बुद्ध को मानने वाले हैं। हर किसी की कद्र करते हैं। अपमानित करने का सवाल ही नहीं। नशे में गिरा था। लिहाजा उसे चारपाई पर लिटाने की बात कही थी। उसे गलत रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed