फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP candidate changed from Nawabganj

सपा ने नवाबगंज से बदला प्रत्याशी

Thu, 04 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
SP candidate changed from Nawabganj

फर्रुखाबाद। सपा ने नवाबगंज से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बदल दिया है। पूर्व सांसद छोटे सिंह की पुत्र वधू का टिकट काटकर डा. अनीता को प्रत्याशी बनाया है। ऊषा यादव की टिकट कट जाने से सपा में गुटबाजी और बढ़ गई है।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने पार्टी प्रत्याशी की सूची जारी करते समय पूर्व सांसद छोटे सिंह की पुत्रवधू ऊषा यादव को विकास खंड नवाबगंज से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। इस खबर को अमर उजाला ने तीन फरवरी के अंक में डा. अनीता ने फूंका बगावत का बिगुल शीर्षक से प्रकाशित किया था। डा. अनीता यादव के पास बीडीसी सदस्यों की बहुतायत होने की खबर से पार्टी हाईकमान ने चुनाव के तीन दिन पहले ऊषा यादव की जगह डा. अनीता यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डा. अनीता यादव के प्रत्याशी घोषित होने पर सपा में गुटबंदी और बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी गुट की ओर से डा. अनीता को टिकट मिलने पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिले में डा. अनीता यादव के पति डा. जितेंद्र यादव का कद पार्टी हाईकमान के इस निर्णय से बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. जितेंद्र सिंह यादव के पिता बाबू सिंह यादव का कहना है कि प्रदेश सचिव एसआरएस यादव ने पत्र भेजकर जानकारी दी है कि ऊषा यादव की जगह डा. अनीता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां आए पत्र में सचिव एसआरएस यादव ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऊषा यादव के स्थान पर डा. अनीता यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed