फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP-BJP intends to riot before Nasimuddin

सपा-भाजपा चुनाव से पहले कराना चाहती दंगा-नसीमुद्दीन

Tue, 21 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP intends to riot before Nasimuddin
सम्मेलन में उमर खां को सदर प्रत्याशी घोषित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा प्रदेश में चुनाव से पहले बड़ा दंगा कराना चाहती है। वह मंगलवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद उमर के प्रत्याशी होने की घोषणा कर चुनावी बिगुल फूंका और कहा कि जब भी चुनाव होंगे इस सीट से उमर ही प्रत्याशी होंगे। ऐसे बहन जी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पांचाल घाट रोड स्थित रतन कोल्ड स्टोरेज में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले नरेंद्र मोदी ने 14 हजार करोड़ रुपए दुष्प्रचार में खर्च किया। जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन प्रधानमंत्री बनकर मोदी के अच्छे दिन जरूर आ गए। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात चले जाएं, यूपी के अच्छे दिन खुद लौट आएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ने सपा पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। तालाब, खाली पड़े प्लॉटों पर कब्जे हो रहे हैं। प्रदेश में बसपा सरकार बनी तो गुंडे जेल मे होंगे। कहा कि सपा व भाजपा मिलकर हिंदू-मुस्लिम दंगे करा रही है। बसपा सरकार चार बार बनी लेकिन हिंदू-मुस्लिम दंगे कभी नहीं हुए। कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व सपा दंगे कराकर वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सदर विधानसभा सीट से उमर खां को बसपा प्रत्याशी घोषित करते हुए जनता से अपील की कि जिले की चारों सीटें वह बसपा की झोली में डालें। पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र अंटू ने कहा कि बसपा सरकार में गुंडों की जगह जेल में होगी। प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह शहर में विकास की गंगा बहाएंगे। जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. रामकुमार कुरील, शमसुद्दीन राईन और जितेंद्र बौद्घ ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की। इस मौके पर रामनरेश गौतम, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, विजय सिंह विद्रोही, स्वदेश पाल, जैमिनी राजपूत, शिशुप्रताप सिंह, नगेंद्र सिंह, सतीश जाटव, अजय भारती, अनुराग जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed