{"_id":"64875e6eb68139780b0d6716","slug":"son-sued-for-assaulting-parents-farrukhabad-news-c-12-1-283103-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माता-पिता पर तमंचा तान मारपीट करने में पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माता-पिता पर तमंचा तान मारपीट करने में पुत्र पर मुकदमा
Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माता-पिता से मारपीट कर पुत्र ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुत्र माता-पिता को धमकाकर जेवर व मोबाइल भी ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी निर्मला देवी लोहिया अस्पताल में सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने पुत्र अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र अमित की शादी हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी का कोई काम नहीं करता है। वह पति कल्लू व उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। बड़े बेटे रवि व उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करता है।
28 मई को पुत्र अमित ने तमंचा दिखाकर पति व उसको जान से मारने की धमकी देकर जेवर व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर पति को मारा पीटा। पुत्र के भय के कारण निर्मला पति के साथ लोहिया कैंपस आवास में रहने को मजबूर है। पति-पत्नी ने पुत्र से हत्या की आशंका जताकर एसपी अशोक कुमार मीणा को भी प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।