{"_id":"640f7006851b2d786d081384","slug":"some-have-given-wrong-address-and-some-have-put-fake-records-farrukhabad-news-c-12-1-120895-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसी ने गलत पता तो किसी ने अभिलेख लगाए फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसी ने गलत पता तो किसी ने अभिलेख लगाए फर्जी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश में फिर खेल शुरू हो गया है। आवेदन पत्रों की जांच में यह सामने भी आया है। किसी ने आवेदन में गलत पता भर दिया तो किसी ने अभिलेख फर्जी लगा दिए। इसके चलते 77 आवेदन निरस्त कर दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि पात्रों को ही आरटीई योजना का लाभ दिया जाएगा।
आरटीई योजना के तहत कान्वेंट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों का प्रवेश अनिवार्य है। जनपद में दो से 25 मार्च तक पहले चरण के आवेदन लिए गए थे। इस दौरान करीब 273 आवेदन हुए थे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया। 77 आवेदक फर्जी पाए गए।
कोई रहने वाला गांव का था, लेकिन उसने शहर का पता डाल रखा तो किसी ने अभिलेख गड़बड़ लगाए थे। सत्यापन के बाद पात्र मिले 196 आवेदन पत्रों को लॉक कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लालजी यादव ने बताया कि 14 मार्च को लाटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। पांच अप्रैल तक चयनित बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलवा देंगे।
विज्ञापन
पटल प्रभारी विशाल गगन ने बताया कि सत्यापन के दौरान 77 आवेदक फर्जी मिले थे।