फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Somdhir first in the 5000 meter race in the boys category, Shobhi first in the girls category

Farrukhabad News: बालक वर्ग 5000 मीटर दौड़ में सोमधीर, बालिका में शोभी प्रथम

Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Somdhir first in the 5000 meter race in the boys category, Shobhi first in the girls category
फर्रुखाबाद। बद्री विशाल डिग्री कालेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने किया। बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में सोमधीर, बालिका में शोभी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कालेज के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में सोमधीर ने प्रथम, गौरव राजपूत द्वितीय और उदय प्रताप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शोभी प्रथम, आभा दीक्षित द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। बालक वर्ग के 100 दौड़ में अमित यादव, सुधांशु माथुर, शहवाज हुसैन, बालिका वर्ग में नेहा, आंशी और गौरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित यादव, गौरव राजपूत, उदय प्रताप, बालिका वर्ग में क्रांति, नेहा, शोभी क्रमश: प्रथम, द्विती व तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोमधीर, अमित यादव, गौरव राजपूत, बालिका में प्रियंका देवी, शोभी, कृप्ती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबीकूद बालक वर्ग में गोपाल, देवेश तिवारी, सुधांशु माथुर, बालिका वर्ग में क्रांति, नेहा, तृप्ति, शॉटपुट बालक वर्ग में गोपाल, नारायण अग्निहोत्री, शहवाज हुसैन, बालिका वर्ग में क्रांति, आभा दीक्षित और आंशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल हुआ। हैमर थ्रो बालक वर्ग में नारायण अग्निहोत्री, गोपाल, देवेश तिवारी, बालिका वर्ग में क्रांति, आभा दीक्षित, आंशी, बैडमिंटन बालक वर्ग में कृष्णा दुबे, श्रेयांश सिंह, अमित यादव, बालिका वर्ग में पलक जौहरी, कृप्ती कठेरिया, ईश मलिका मिश्रा, योग प्रतियोगिता बालिका वर्ग में हिमांशी, उमा अवस्थी, कृति कठेरिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मोहम्मद कामिल ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। संयोजक डॉ. सुरेंद्र कुमार, प्राचार्या प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपप्राचार्य प्रो. डॉ. जयश्री मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें राहुल, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. रजनी रानी, डॉ. अमरनाथ तिवारी, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. प्राची, डॉ. मनीष कुमार साहू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed