{"_id":"6488bbdd7250ab7f8a0803d4","slug":"soldiers-wifes-chain-looted-in-broad-daylight-farrukhabad-news-c-12-1-284822-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिनदहाड़े सैनिक की पत्नी की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिनदहाड़े सैनिक की पत्नी की चेन लूटी
Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिनदहाड़े सैनिक की पत्नी की चेन लूटकर बाइकर्स लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों ने महिला का गला दबाकर आखों में मिर्च स्प्रे झोंक दिया। लुटेरे के फुटेज नर्सिग होम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज छानबीन करके वापस आ गए। लूट के मामले को दबाने के लिए अधिकारियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला पटेल नगर निवासी कमलाकांत दीक्षित सेना में कार्यरत हैं। वह इस समय जम्मू कश्मीर में में तैनात हैं। पत्नी साधना दीक्षित बच्चों के साथ यहां रहती हैं। सोमवार को साधना जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव बेहटा हरि ससुराल गईं थीं। मंगलवार को वह बेटी माही के साथ बस से हरदोई से वापस आई। लगभग 11.30 बजे वह मसेनी चौराहे पर बस से उतरकर बेटी के साथ पैदल घर जा रही थीं। जब वह जीवन नर्सिग होम के पास पहुंचीं, तभी बाइक से एक लुटेरा पीछे से आया। उसका एक साथी साधना के पीछे पैदल चल रहा था। दोनों ने निर्माणाधीन मकान के पास साधना को रोक लिया। एक लुटेरे ने साधना का गला दबाया और दूसरे ने उसकी आंखों में मिर्च स्प्रे झोंक दिया। साधना दर्द से बिलबिला उठी। लुटेरे ने उसका मुंह दबा लिया। लुटेरे ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। मां का दर्द देखकर पुत्री माही रोने लगी। शोर सुनकर काम कर रहे मजदूर आ गए। साधना ने पानी डालकर आंखों को धोया। उसने चौकी कर्नलगंज में सूचना दी।
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हेमंत मौके पर पहुंचे। नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक लुटेरा सिर पर अंगौछा बांधे और सफेद रंग की बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। दूसरा लुटेरा पैदल था। महिला ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। चौकी इंचार्ज हेमंत ने बताया कि महिला से चेन लूटने की जानकारी मिली थी। अभी जांच कर रहे हैं। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। हैरत की बात दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को पुलिस अधिकारियों को नहीं बताया गया। मौके पर एसओजी व सर्विलांस टीम पहुंचने से लुटेरों का सुराग लग सकता था।