फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Soldier ate poisonous substance, death

जम्मू में तैनात सैनिक की जहर खाने से मौत

Thu, 10 Dec 2020 05:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Soldier ate poisonous substance, death
रोते बिलखते शिव कुमार के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए फतेहगढ़ सेना के अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद मैनुपरी थाना बेवर के गांव जासमई निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा (27) जम्मू कश्मीर में सेना की 118 मीडियम कोर में तैनात था। वह 42 दिन के अवकाश पर 28 नवंबर को घर आया था।
विज्ञापन

बुधवार को शिव कुमार ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों उसकी हालत बिगड़ने पर उसे फतेहगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में लाए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अनामिका, पुत्र धैर्य, सूर्य, जाहनवी, भाई सत्येंद्र, सत्यम सिंह व बहन नेहा रो-रोकर बेहाल हो गई। परिजन सैनिक के जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। कोतवाल फतेहगढ़ जय प्रकाश पाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिव कुमार का फाइल फोटो। संवाद

शिव कुमार का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed