{"_id":"6011ad8b8ebc3e2c4f6db876","slug":"soldier-accused-of-wounding-a-brick-farrukhabad-news-knp60834935","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने ईंट मारकर घायल करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने ईंट मारकर घायल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सिपाही ने ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर सीओ ने जांच कराई तो आरोप गलत पाया गया। सिपाही के वाहन से युवक को टक्कर लग गई थी। इस पर गांव के लोगों ने उसको घेर लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
जनपद एटा के थाना कस्बा अलीगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार जनपद कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ में तैनात है। उसकी ससुराल थाना कमालगंज के गांव नगरिया देवधरापुर में है। 24 जनवरी को सिपाही धर्मेंद्र कुमार अपनी ससुराल गया था। वहां गांव नगरिया के लोगों से सिपाही का विवाद हो गया था। गुरुवार को सिपाही धर्मेंद्र कुमार एसपी अशोक कुमार मीणा के सामने पेश हुआ और नगरिया गांव के लोगों पर ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया। सिपाही ने यह भी कहा कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने इस मामले में सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा को जांच करवाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सीओ के आदेश पर एसओ अजय नारायण सिंह ने पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि सिपाही की गाड़ी से गांव नगरिया के एक युवक को टक्कर लग गई थी। इस पर सिपाही को गांव के लोगों ने घेर लिया था। जानकारी पर उसकी ससुराल के लोगों ने मौके पर जाकर समझौता करवा दिया था। सिपाही कोतवाली छिबरामऊ से गैरहाजिर चल रहा है।