{"_id":"647cd29ed73a58117f064c76","slug":"sog-caught-six-including-former-chief-girl-farrukhabad-news-c-12-1-269625-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसओजी ने पूर्व प्रधान, युवती समेत छह को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसओजी ने पूर्व प्रधान, युवती समेत छह को पकड़ा
Sun, 04 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
फालोअप....
- मऊदरवाजा के बेनी नगला का विपिन हत्याकांड
- सीओ ने भी की पूछताछ, पिता को भी थाने में बैठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शुक्रवार रात टैक्सी चालक की हुई हत्या के मामले में एसओजी ने पूर्व प्रधान व युवती समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पिता को भी थाने बैठाया गया। हत्या से पहले पूर्व प्रधान के घर पर पंचायत भी हुई थी।
मऊदरवाजा थाने के गांव बेनी नगला निवासी टैक्सी चालक विपिन कुमार पाल (30) का शव शनिवार सुबह उसके खेत के किनारे पड़ा मिला था। उसकी आंखें भी निकाली गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक व मुंह दबाकर हत्या करना पाया गया था। पिता रामसनेही ने पुरानी रंजिश में गांव के ही रमेश और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसओजी व थाना पुलिस ने रविवार सुबह अर्रा पहाड़पुर के एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लिया।
बताया जाता है कि हत्या से पूर्व उनके यहां पंचायत हुई थी। इसके अलावा एक युवती को भी थाने में बैठाया गया है। यही नहीं पुलिस ने रामलीला गड्ढा से दो गिहार को हिरासत में लिया। इनमें एक युवक के भाई की रविवार को ही बरात जा रही है। लिहाजा कई लोग थाने में डटे रहे। पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता को भी थाने में ही बैठाया है।
विज्ञापन
देर शाम सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने पिता समेत हिरासत में लिए लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस को शक है कि मामला प्रेम प्रसंग का ही है। युवती को लेकर ही पूर्व प्रधान के घर पंचायत हुई थी। वहीं से उसे ले जाया गया था। गिहार बस्ती के असरदार लोग भी इस पंचायत में शामिल बताए जाते हैं।