{"_id":"5e95dee08ebc3e6fc0263ee5","slug":"social-distancing-is-not-considered-in-vegetable-markets-farrukhabad-news-knp555222071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं ख्याल
विज्ञापन
अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सोशल डिस्टेंस से ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। यह व्यवस्था सब्जी मंडियों में तार-तार हो रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस भी मूकदर्शक बनकर सब्जी एकत्रित करने में जुटी रहती है। हालांकि सुबह पांच बजे से लोगों का प्रवेश बंद करके साढ़े छह बजे तक बिक्री बंद करवा दी जाती है। सूरज निकलते ही मंडी में सन्नाटा पसर जाता है।
शहर में अर्रापहाड़पुर और तहसील के पास चिलसरा रोड पर सब्जी की मंडियां लगती हैं। लॉकडाउन के चलते अब मंडी का समय रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक किया गया है। मंगलवार तड़के तीन बजे दोनों ही मंडियों का जब जायजा लिया गया, तो हालात बदतर दिखे। खरीदारों की उमड़ी भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ी जा रही थी। न तो सोशल डिस्टेंस के कोई मायने रह गए और न ही मॉस्क की अनिवार्यता दिखी। हर कोई आम दिनों की तरह खरीदारी में व्यस्त रहा।
हां सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को अफसरों के आदेश पर मऊदरवाजा थाना पुलिस की एक कार जरूर खड़ी थी। उसमें चालक बैठा था और दो सिपाही पक्के शेड में सब्जी एकत्रित करके गाड़ी में रख रहे थे। सुबह चार बजे गाड़ी मुख्य गेट पर पहुंची। पांच बजे अंदर जाने वाले लोगों को वापस किया जाने लगा।