फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SO Jahanganj present on line for delay in filing murder case

Farrukhabad News: हत्या का मुकदमा देर से लिखने पर एसओ जहानगंज लाइन हाजिर

Sat, 03 Feb 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
SO Jahanganj present on line for delay in filing murder case
फर्रुखाबाद। हत्या का मुकदमा देर से लिखने के मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी पर एसपी विकास कुमार ने जहानगंज एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी कामता प्रसाद की 13 जुलाई 2023 को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुत्र प्रदीप ने भाई शेर सिंह, भाभी ऊषा देवी, विनय कुमार के खिलाफ पिता की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी शेर सिंह व ऊषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की ओर से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई। दोनों पक्षों के वकीलों ने दलीलें दी। इसमें मुकदमा देर से लिखने के संबंध में हाईकोर्ट ने टिप्पणी की। हाईकोर्ट की टिप्पणी पर एसपी विकास कुमार ने गुरुवार रात जहानगंज एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने पर एसओ को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed