{"_id":"65a6edda4d25a2936706e754","slug":"slogan-written-on-kite-with-message-to-vote-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7392-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पतंग पर स्लोगन लिख दिया मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पतंग पर स्लोगन लिख दिया मतदान करने का संदेश
Wed, 17 Jan 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नारायण आर्य कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पतंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने पतंग पर मतदान करने के स्लोगन लिख लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नवाचार के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. शशि किरण सिंह और महाविद्यालय की स्वीप और एनसीसी प्रभारी डॉ. पारूल मिश्रा के निर्देशन में पतंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कैडेट्स व छात्राओं ने पतंग और पोस्टर पर मतदान करने संबंधी स्लोगन लिखकर लोगों से मतदान करने का आह्वान किया।
स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों और महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। 20 जनवरी को फतेहगढ़ के पीडी महिला डिग्री कॉलेज में रंगोली, भाषण और गायन प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 25 को ही पीडी महिला डिग्री कॉलेज से कलक्ट्रेट परिसर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।