{"_id":"5e6cddc28ebc3ea7bd242aa8","slug":"six-travelers-from-abroad-got-input-from-the-ministry-of-home-affairs-farrukhabad-news-knp5502048163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से जिले में आए छह यात्रियों का गृह मंत्रालय से मिला इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से जिले में आए छह यात्रियों का गृह मंत्रालय से मिला इनपुट
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से जिले में विदेश से छह यात्रियों के आने का इनपुट मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अभी तक सिर्फ तीन से ही संपर्क हो सका है। दो लोग जिले के बाहर रहते हैं, सिर्फ पता यहां का है। एक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी में भी कोरोना के लक्षण न होने की बात कही जा रही है।
देश भर में कोरोना को लेकर हाईअलर्ट है। विदेशों से आने वाले हर यात्री पर गृह मंत्रालय की पैनी नजर है। यात्री जैसे ही देश में प्रवेश करता है, उसका पूरा रूटचार्ट संबंधित जिले को उपलब्ध करा दिया जाता है।
शुक्रवार को विदेश से छह लोगों के जिले में आने का इनपुट गृह मंत्रालय ने दिया है। इसी के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीमों ने सभी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इनमें तीन से ही संपर्क हो सका है। इनमें से दो ने पता तो जिले का लिखवाया है, मगर निवास बाहर करते हैं। एक व्यक्ति तो ऐसा है, जिससे अभी तक स्वास्थ्य विभाग संपर्क तक नहीं कर सका है।
हां छह लोगों के आने की सूचना मिली है। हम पूरी तरह नजर बनाए हैं। पांच का तो पता चल गया, मगर एक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांचों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। फिर भी उनकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। राजीव शाक्य, डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी कोरोना, फर्रुखाबाद