{"_id":"65d4fb04a62af6e47002eb76","slug":"six-samples-of-food-items-were-taken-from-medical-stores-and-shops-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108545-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर व दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर व दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों व दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। इनकी प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. शैलेंद्र रावत, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा के साथ छापा मारा। उन्होंने शहर की आवास विकास कालोनी स्थित मोहीरूद्दीन के प्रतिष्ठान न्यू देहली जूस एंड शेक से खाद्य पदार्थ कैंडीड पपाया कब्स, शिवम सिंह यादव के चाप हाउस व बढ़पुर स्थित मोनिका रोहतगी के चीजी क्रेजी कैफे से पनीर का नमूना लिया। टीम शमसाबाद क्षेत्र में पहुंची। वहां फैजबाग स्थित अंकित कुमार के प्रतीक्षा मेडिकल स्टोर से खाद्य पदार्थ साइरोफेर एक्सटी, शमसाबाद के मोहल्ला गोदाम में गंगा रोड स्थित आफताब अली मेडिकल स्टोर से पैक्ड डाइटरी सप्लीमेंट प्रोटीन पाउडर व राजेश बाबू पाठक के मेडिकल स्टोर से खाद्य पदार्थ इंस्टेंट डेयरी क्रीम का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)