{"_id":"6973d02bc7834e5574064803","slug":"six-people-have-been-implicated-in-the-rape-of-a-woman-in-rajasthan-two-months-ago-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108801-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो माह पहले राजस्थान की महिला से हुए दुष्कर्म में छह फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो माह पहले राजस्थान की महिला से हुए दुष्कर्म में छह फंसे
Sat, 24 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजस्थान प्रांत के जिला झुझनू के उदयपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से नवंबर 2025 में हुए दुष्कर्म के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शून्य पर प्राथमिकी दर्ज कर अलीगढ़ भेज दी। वहां विवेचना न होने पर उसे वा पस मऊदरवाजा थाने भेज दिया गया। अब इस मामले में मऊदरवाजा पुलिस ने फिर प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने कहा कि नौकरी की तलाश में 27 अक्तूबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन कासगंज के बंटू व मोहरश्री अपने साथ ले गए। वहां सहावरगेट कुलदीप जौहरी के मकान में रखा। 31 अक्तूबर को औरैया के थाना अछल्दा के गांव सुभानपुर के सत्यपाल और मऊदरवाजा थाने के सलेपुर के जवाहर लाल सलेमपुर ले आए। बिना मर्जी सत्यपाल ने मांग में सिंदूर लगा दिया। सत्यपाल व जयवरन ने गलत काम किया। दो नवंबर को कोर्ट मैरिज के लिए सत्यपाल अपने साथ सुभानपुर औरैया ले गया। वहां भी गलत काम किया। वहां सत्यपाल, जयवरन व सत्यपाल की पत्नी जूली ने फोन व स्त्री धन तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि अब इस मामले की जांच वह खुद करेंगे। (संवाद)