{"_id":"615b3f188ebc3efaa6443c24","slug":"six-including-pradhan-s-husband-sued-for-assault-and-robbery-farrukhabad-news-knp656303376","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति सहित छह पर मारपीट व लूट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति सहित छह पर मारपीट व लूट में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कंपिल चेयरमैन के भाई ने प्रधान के पति सहित छह लोगों पर मारपीट, पांच हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है। पहले प्रधान के पति ने चेयरमैन व उनके भाई सहित सात के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों मुकदमों से लूट की धारा हटा दी है।
कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैन उदयपाल यादव के भाई रीतेश ने गांव भागीपुर उमराह के प्रधान के पति वीरेंद्र यादव, भाई नरेंद्र यादव, प्रवीण, संदीप, कुलदीप व गांव पथरामई निवासी मुकेश यादव के खिलाफ मारपीट व पांच हजार रुपये सोने की चेन लूटने का मुकदमा रविवार रात दर्ज कराया था। इससे पहले प्रधान के पति वीरेंद्र ने चेयरमैन उदयपाल यादव व उनके भाई सहित सात लोगों पर जानलेवा हमले व लूट में मुकदमा दर्ज कराया था।
पंचायत चुनाव में प्रधान पति वीरेंद्र व गांव के सुधीर में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार को चेयरमैन उदयपाल यादव के आवास पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए पहुंचे थे। वहां दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जवाबी मुकदमे दर्ज किए गए। जांच में मारपीट की बात सही पाई गई। लूट का मामला दोनों तरफ से सही नहीं पाया गया। दोनों मुकदमे से लूट की धारा हटा दी गई है।