{"_id":"5ed12a868ebc3e90b01470a8","slug":"six-defeated-corona-quran-sharif-s-tirade-farrukhabad-news-knp5626642141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराकर 6 लोगों के लौटते छाई खुशी, कुरान शरीफ की तिलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराकर 6 लोगों के लौटते छाई खुशी, कुरान शरीफ की तिलावत
विज्ञापन
छह ने दी कोरोना को शिकस्त, कुरान शरीफ की तिलावत
कमालगंज। जिले में सबसे अधिक 9 कोरोना संक्रमितों के कारण चर्चा में आया राजेपुर सरायमेंदा गांव फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है। इटावा के जसवंतनगर अस्पताल से शुक्रवार रात 6 और लोग ठीक होकर लौटे तो पार्टी बंदी छोड़ पूरा गांव खुशी में डूब गया। घरों में मीलाद शरीफ पढ़ी गई। कुरान शरीफ की तिलावत की गई। इससे पूर्व 23 मई को तीन लोग ठीक हुए थे।
राजेपुर सरायमेंदा गांव में कुल 9 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इनमें दो दंपति भी शामिल थे। शुक्रवार को राजेपुर कोरोना मुक्त हो गया। पार्टीबंदी के लिए मशहूर इस गांव में रात को 6 लोग एंबुलेंस से इटावा के जसवंतनगर अस्पताल से लौटे तो लोगों ने अपने दरवाजों से हाथ हिलाकर स्वागत किया।
गांव के सभी नौ संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता चंदा फौजी ने बताया कि घरों में मीलाद शरीफ पढ़ी गई, कुरान शरीफ की तिलावत की गई। अंतिम पॉजिटिव 17 मई को निकला था। इसके 21वें दिन ही गांव के लिए आवागमन खोला जाएगा।