फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six criminals including the leader of vehicle thieves arrested

Farrukhabad News: वाहन चोरों के सरगना सहित छह शातिर गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six criminals including the leader of vehicle thieves arrested
फर्रुखाबाद। एसओजी व फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की सात बाइक, तीन बाइकों के चेचिस व कार बरामद हुई है। ये लोग बाइक चोरी कर उनके पार्ट्स अलग करके बेचने का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार ने फोर्स के साथ याकूतगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक कार को रोक लिया। कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद चार अन्य युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें अलग-अलग स्थानों से बरामद कीं।
विज्ञापन

पकड़े गए शातिरों की पहचान जनपद एटा थाना जसरथपुर गांव सूरजपुर निवासी गैंगस्टर राजकुमार, जनपद हरदोई थाना शाहबाद गांव सैफुल्लापुर निवासी मोहम्मद कासिम, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सदरियापुर निवासी बाइक मिस्त्री रजनेश, थाना कादरीगेट की चौकी पांचाल घाट के पुरानी घटियाघाट निवासी कन्हैया, गांव दरौरा निवासी सत्येंद्र उर्फ सनी, रंजन उर्फ शिवम अग्निहोत्री के रूप में हुई है। इसमें राजकुमार गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे वाहन चोरी करके मिस्त्री को बेचते हैं। मिस्त्री वाहनों के पार्ट्स अलग करके उनको ब्रिकी करते थे। सभी लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में वाहन चोरी व बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दो अन्य युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
इनसेट
यह सामान बरामद हुआ
पकड़े गए वाहन चोरों के पास से एक कार, बाइक के तीन चेचिस, लोहे के कटे हुए पाइप, सात चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस आसपास के जनपदों से पकड़े गए वाहन चोरों का आपराधिक रिकार्ड खंगलवा रही है। कई अन्य मामलों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed