फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six corona infected including BAMS and polytechnic students

बीएएमएस व पॉलिटेक्निक छात्र सहित छह कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected including BAMS and polytechnic students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार की रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी) व पॉलिटेक्निक छात्र सहित छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज शहर, दो कमालगंज व एक कायमगंज का है। सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 230 पहुंच गया है। इनमें 140 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 82 केस एक्टिव हैं।
मोहल्ला कछियाना निवासी 22 वर्षीय युवक मूंगफली की ठेली लगाता है। वह महाराष्ट्र में एक समारोह में काम करने गया था। वहां से लौटने के बाद 6 जुलाई को उसने नमूना दिया था। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं मोहल्ला महावीरगंज निवासी 22 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र अपने पिता का इलाज कराने कानपुर गया था। वापस आने पर खांसी की शिकायत हुई। शक होने पर उसने लिंजीगंज अस्पताल में नमूना दिया था। जांच रिपोर्ट में छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कमालगंज क्षेत्र के गांव कुम्हौली निवासी दो भाई परिवार सहित हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। वहां छोटे भाई की एक जुलाई को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। मरने से पहले हुई जांच में वह संक्रमित निकला था।
विज्ञापन

गांव आकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर 6 जुलाई को नमूने लिए गए थे। इसमें दुर्घटना में मृत व्यक्ति के पुत्र बीएएमएस छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, महाराष्ट्र से लौटा गांव जिंदापुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला नई कालोनी निवासी 29 वर्षीय महिला संक्रमित परिजन के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आ गई है। उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित मरीजों को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed